वेरका मिल्क प्लांट के पास फिरोजपुर रोड नहर पुल पर महिला ने नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए साथी भी कूद गया। गोताखोरों ने दोनों का बचाव कर बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें रघुनाथ अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत गंभीर देख उसे ईएसआई अस्पताल रेफर किया, जहां उसका इलाज जारी है। महिला रिशी नगर की रहने वाली है। सराभा नगर की एसएचओ मधु बाला मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार महिला शादीशुदा है और दो बच्चों की मां है। कुछ समय पहले उसका पति उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद वह डिप्रेशन में रहने लगी। महिला ने वीरवार को जानकार युवक को फोन किया। उसने डिप्रेशन में होने के कारण मिलने की बात कही। महिला ने उसे बस स्टैंड के पास बुला लिया।
फिर दोनों वहां मिलने के बाद सराभा नगर आ गए। शाम करीब 4.30 बजे दोनों नहर पुल पर पहुंचे और नहर की साइड पर बनी दीवार पर बैठकर बातें करने लग गए। युवक के मुताबिक महिला ने उसे परेशान होने की बात कही। उसने उसे काफी समझाया। फिर बातें करते हुए उसने अचानक नहर में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए युवक भी पीछे नहर में कूद गया।
जबकि वहीं पास में मौजूद तीन गोताखोरों ने भी नहर में छलांग लगा थोड़ी दूरी पर दोनों को पकड़कर बाहर निकाला। गोताखोर मोटू अनुसार दोनों दीवार पर बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नहर में छलांग लगा दी। इसके चलते दोनों को समय रहते बचाया गया। वहीं, एसएचओ मधुबाला का कहना है कि महिला ने अपने बयानों में डिप्रेशन में होने के कारण यह कदम उठाने की बात कही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ER0ruZ
October 02, 2020 at 04:58AM
No comments:
Post a Comment