Amazon

Friday, October 2, 2020

पुलिस से वाहन चोरी की अनट्रेस रिपोर्ट, नौकर वेरिफिकेशन, चरित्र वेरिफिकेशन, वीजा वेरिफिकेशन समेत 14 सुविधाएं सेवा केंद्रों पर भी मिलेगी

पुलिस से वाहन चोरी की अनट्रेस रिपोर्ट, नौकर वेरिफिकेशन, चरित्र वेरिफिकेशन, वीजा वेरिफिकेशन से लेकर 14 तरह की एनओसी अब प्रशासन के अधीन चल रहे सेवा केंद्रों पर भी मिलेगी। जो अभी तक सिर्फ पुलिस के अधीन चल रहे सांझ केंद्रों पर ही मिलना संभव थी। पंजाब सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करते हुए हिदायतें जारी की हैं कि अब पुलिस डिपार्टमेंट के अधीन चल रहे सांझ केंद्रों की सेवाएं अब प्रशासन के अधीन चल रहे सेवा केंद्रों पर भी दी जाएंगी।

इस संबंधी नोटिफिकेशन वीरवार को ही जारी किया गया है। जिले में इस समय 38 सेवा केंद्र चल रहे हैं, जिनमें ये सेवाएं शुरू होने से आम लोगों को बड़ी राहत होगी, क्योंकि वह नजदीकी सेवा केंद्र पर जाकर आसानी से सेवा का लाभ ले पाएंगे। इसकी पुष्टि डिवीजन मैनेजर साहिल अरोड़ा ने की है।

ये हैं प्रमुख सुविधाएं

शिकायत की पुष्टि, शिकायत पर की गई कार्रवाई की सूचना, एफआईआर या डीडीआर की प्रति, सड़क दुर्घटना के मामलों में अनट्रेस रिपोर्ट की प्रति, वाहन चोरी के मामले में अनट्रेस रिपोर्ट की प्रति, चोरी के मामलों में अनट्रेस रिपोर्ट की प्रति, लाउड स्पीकर के उपयोग की एनओसी, फेयर/मेलों/प्रदर्शनी/खेल आयोजनों के लिए एनओसी, पूर्व स्वामित्व वाले वाहनों के लिए एनओसी, वीजा के लिए पुलिस क्लियरेंस, चरित्र वेरिफिकेशन, किराएदार वेरिफिकेशन, कर्मचारी वेरिफिकेश्न, घरेलू सहायता या नौकर की वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं सेवा केंद्रों पर अप्लाई की जा सकेंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The police will also get 14 reports of vehicle theft, including employee verification, character verification, visa verification, at 14 service centers.

https://ift.tt/30rHTJj
October 02, 2020 at 05:02AM

No comments:

Post a Comment