Amazon

Friday, October 2, 2020

कैप्टन बन नौकरी दिलाने का झांसा दे ठगने वाला आरोपी पकड़ा

एलआईजी फ्लैट इलाके में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर जाली कैप्टन बन लाखों रुपए की ठगी मारने का आरोप लगा पुलिस के हवाले कर दिया। थाना डिवीजन नंबर सात की पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला उनके इलाके का नहीं है। इसके चलते उसे संबंधित थाने भेजा जा रहा है।

बाडेवाल के पीड़ित लोगों ने बताया कि उन्हें कुछ महीने पहले आरोपी मिला। उसने खुद को आर्मी का कैप्टन बताया। उसने 10 लोगों को पंजाब पुलिस व अन्य सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले में लोगों से 5 से 10 लाख रुपए हर व्यक्ति से ले लिए। वह पैसे लेने के बाद टालमटोल करने लग गया। इसके बाद उसने न तो नौकरी दिलाया और न ही पैसे लौटाए।

बहन से मिलने पहुंचा, पीड़ित ने पहचाना

वीरवार को उक्त व्यक्ति एलआईजी फ्लैट में अपनी बहन से मिलने पहुंचा था, जहां पर उसे एक पीड़ित ने देख लिया। उसने अन्य पीडितों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर उक्त व्यक्ति को पकड़कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि व्यक्ति के खिलाफ डिवीजन 2, 3 और पीएयू समेत कई थानों में ठगी की शिकायतें हैं। मगर वह किसी भी थाने में पेश नहीं हुआ था। एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़कर थाने लाए हैं। उनका कहना है कि व्यक्ति ने उनके साथ ठगी की है। मामले को संबंधित थाने में भेजा जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/30rzsO9
October 02, 2020 at 05:03AM

No comments:

Post a Comment