Amazon

Friday, October 2, 2020

युवा कांग्रेसियों ने भाजपा दफ्तर पर फंदा लगाकर लटकाया मोदी का पुतला, रात को भाजपा ने शहर में लगवाए कांग्रेस गुंडाराज के पोस्टर

कृषि कानून के पास होने के बाद शहरी कांग्रेस और भाजपा नेता आमने-सामने हैं। वीरवार को दिनभर कांग्रेस और भाजपा में सियासी ड्रामा चलता रहा। यूथ कांग्रेस लुधियाना (शहरी) ने दोपहर 1.30 बजे के करीब स्थानीय घंटाघर चौक में भाजपा दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की तरफ से हाल में लागू किए कृषि कानून की प्रतियां फूंकी और पीएम मोदी का पुतला भाजपा दफ्तर पर टांग दिया।

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष योगेश हांडा अपने समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के पुतले के गले में फांसी का फंदा डाल उसे जिला भाजपा मुख्यालय के द्वार तक ले जाने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोका। लेकिन कांग्रेसी नेताओं ने बिल्डिंग की पहली मंजिल से ही मोदी का पुतला फंदा लगा लटका दिया और नीचे उतर आए।

इस मौके पर जिला यूथ कांग्रेस इंचार्ज मुजमिल अली खान, मोहित रामपाल, अशोक पोपली, चेतन थापर, आकाश तिवारी, मानिक मल्होत्रा, मनराज ठुकराल, गोपी बैंस, कमल सिक्का, चैरी आहलूवालिया, साहिल शर्मा, लखविंदर चौधरी, अमन सैनी, पवन भोला, रवि अटवाल, अमित मल्होत्रा, सोनू कुमार, राहुल बंटी, गौतम कुमार, भूषण शर्मा आदि मौजूद रहे।

आज कांग्रेस दफ्तर पर भाजपा करेगी प्रदर्शन
उधर, भाजपा ने रात करीब 10 बजे कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर तैयार कर शहर में लगवाए। इसकी सूचना कांग्रेसियों को मिलते ही उन्होंने थाना कोतवाली में शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर उतरवाए और पोस्टर लगा रहे लोगों को हिरासत में लिया। देर रात बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच उनको छुड़वाया।

भाजपा जिला प्रधान पुष्पिंदर सिंगल और जनरल सेक्रेटरी कांतेंदु शर्मा के अनुसार कांग्रेसियों की ओर से उनके ऑफिस में जबरन घुसकर प्रदर्शन किया गया। पुलिस के सामने धक्केशाही हो रही है। उनके अनुसार भाजपा शुक्रवार को शांतिमय ढंग से कांग्रेस दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगी।

भाजपा ने दी पुलिस को शिकायत: जिला भाजपा की ओर से संजय शर्मा, अमरिंदर सिंह, सुरिंदर बाली व पंकज अवस्थी ने थाना नं.1 में इस घटनाक्रम को लेकर शिकायत की है जिसमें यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष व उसके 50-60 समर्थकों पर पर्चा दर्ज करने की मांग की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांग्रेसियों ने दोपहर 1.30 बजे घंटाघर स्थित भाजपा दफ्तर पर मोदी का पुतला फंदा लगाकर लटकाया। रात 10 बजे भाजपाइयों ने कांग्रेसी विरोधी पोस्टर लगवाए।

https://ift.tt/33jltvG
October 02, 2020 at 05:09AM

No comments:

Post a Comment