Amazon

Monday, May 25, 2020

दरबार साहिब की रसोई से रोज 12 हजार जरूरतमंदों को पहुंचाया जा रहा भोजन

(सतविंदर जज)स्वर्ण मंदिर में चलने वाला श्रीगुरु रामदास लंगर कोरोना काल में भी हजारों जरूरतमंदों का पेट भर रहा है। ऑटोमैटिक प्रसादा (रोटी) बनाने वाली 7 मशीनों से हर रोज 10 से 12 हजार लोगों के लिए लंगर तैयार हो रहा है। यह भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल बताते हैं कि लॉकडाउन की वजह से गुरुद्वारे में अन्न की कमी हो गई थी। एक अपील पर लोगों ने इतना दान किया कि अब पंजाब के प्रमुख 85 गुरुद्वारों में सालभर कमी नहीं पड़ेगी। दरबार साहब में ही हर साल 35 हजार क्विंटल गेहूं की जरूरत होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लॉकडाउन में फंसे भूखे प्रवासियों के स्वर्ण मंदिर में लगातार बनाया जा रहा है प्रसाद

https://ift.tt/2AT1jwJ
May 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment