Amazon

Monday, May 18, 2020

आपसी विवाद में शेरखां के दो सगे भाइयों ने नहर में लगाई छलांग, 24 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग

थाना कुलगढ़ी क्षेत्र के गांव शेरखा निवासी दो सगे भाइयों ने आपसी विवाद के बाद शनिवार शाम गांव के नजदीक से गुजरती नहर में छलांग लगा दी। 24 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस व पारिवारिक सदस्यों की ओर से दोनों की तलाश की जा रही थी मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

घटना के बारे में जानकारी देते ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार को गांव निवासी 27 वर्षीय उड़ीक सिंह व उसके भाई 22 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र वजीर सिंह की किसी बात को लेकर आपसी बहसबाजी हुई थी। 4 दिन पहले भी दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद से दाेनों में किसी न किसी बात को लेकर कलह चल रही थी। शनिवार शाम जब दोनों में कलह बढ़ गई तो दोनों ने बारी-बारी से गांव के नजदीक से गुजरती नहर में छलांग लगा दी।

प्रत्यदर्शियों में से एक नौजवान ने संदीप सिंह को बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई व उसे बचाने की कोशिश की मगर नहर में पानी के तेज बहाव के कारण वह उसे नहीं बचा पाया और दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उड़ीक सिंह की करीब 1 साल पहले ही शादी हुई है। दोनों के एकाएक घर से चले जाने के बाद पारिवारिक सदस्यों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो उन्हें लोगों ने बताया कि दोनाें भाइयों ने नहर में छलांग लगा दी है जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की ओर से पारिवारिक सदस्यों को साथ लेकर दोनों की नहर में तालाश की जा रही है मगर देर शाम तक दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिला।

एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना मिली थी कि दो सगे भाइयों ने आपसी विवाद के बाद नहर में छलांग लगाई है जिसके बाद से पुलिस की ओर से नहर में दोनों की तालाश की जा रही है मगर अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि दोनों के बारे में कोई सुराग हाथ लगने के बाद ही अागामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment