Amazon

Monday, May 25, 2020

कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी

दिल्ली के कंझावला इलाके में कारोबारी को कॉल कर पचास लाख की रंगदारी मांगी गई। यह डिमांड पूरी नहीं होने पर पूरे परिवार को मार देने की धमकी दी। कॉलर ने खुद का नाम चीचड़ बताया। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत पुलिस में दी जा चुकी है। रंगदारी की आई इस कॉल के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस जिस नंबर से कॉल आई, टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से उस तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने ट्रेस करने का पीड़ित को भरोसा
पुलिस ने बताया शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे कंझावला क्षेत्र में रहने वाले कारोबार के मोबाइल पर कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा, वह चीचड़ बोल रहा है। अगर अपनी और परिवार की खैर चाहता है तो पचास लाख रुपए का जल्द बंदोबस्त कर ले। कारोबारी से यह भी कहा गया अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उसका भी हाल सुनील की तरह करेगा। हाल ही में इसी क्षेत्र के रहने वाले सुनील की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या की थी।

इस बातचीत के बाद फोन बंद हो गया। कारोबारी पूरी रात नहीं सो सका। उसे डर सताने लगा कि वह पुलिस को शिकायत करे या फिर नहीं। आखिरकार, परिवार से आपस में बात करने के बाद पीड़ित ने शनिवार को मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है जिस नंबर से यह धमकी आई उसे सर्विलांस पर ले रखा है। जल्द धमकी देने वाले को पुलिस ने ट्रेस करने का पीड़ित को भरोसा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eh64ig
May 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment