Amazon

Sunday, May 24, 2020

अम्फान तूफान ने चढ़ा दिया पारा, 9 राज्यों में लू चली, दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों में 8 भारत के

देश का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण गर्मी में झुलसने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले दिनों आए अम्फान तूफान की वजह से पारा एकाएक चढ़ गया। शनिवार को चंडीगढ़ का तापमान 400 रहा। शुक्रवार को भी शहर का तापमान 420 था। गर्म हवाएं भी चलीं। हरियाणा के 6 जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर रहा। हिसार में यह सर्वाधिक 46.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।

उत्तर और मध्य भारत में दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश, यूपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों में जबरदस्त लू चली। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री के आसपास रहा। भीषण गर्मी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि दुनिया के सबसे गर्म 15 शहरों में 8 भारत के हैं। राजस्थान का पिलानी देश में सबसे गर्म रहा। वहां तापमान 46.7 डिग्री रहा। उसके बाद चूरू और श्रीगंगानगर में 46.6, नागपुर में 46.5, हिसार, झांसी, नौगांव (मप्र) और अकोला में तापमान 46.1 डिग्री रहा।

शिमला का रिज

हिमाचल में शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। ऊना का तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंचा जबकि राजधानी शिमला में पारा 28 डिग्री को पार कर गया। हालांकि शाम के समय शिमला व आसपास के क्षेत्राें में बारिश भी हुई।
बंगाल की खाड़ी से गुजरने वाला तूफान गर्मी बढ़ाता है
मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार मई में कोई बड़ा तूफान बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर की ओर जाता है तो उत्तर व मध्य भारत में जबरदस्त गर्मी पड़ती है। तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री तक बढ़ जाता है। हालांकि, जून में इतनी गर्मी नहीं रहेगी। औसत तापमान सामान्य से अधिक नहीं रहेगा।

मैदानी इलाके में पारा 400 से पार होने पर आती है हीट वेव

हीट वेव तब मानी जाती है, जब मैदानी इलाके में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हो जाए और वह सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री तक अधिक हो जाए। जब तापमान सामान्य की तुलना में 6.4 डिग्री से भी ज्यादा हो जाता है, तो मौसम विज्ञान में उस स्थिति को सीवियर हीट वेव कहा जाता है।

आगे क्या: राजस्थान समेत 5 राज्यों में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के लिए हीट वेव (लू) का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट वाले इलाकों में हीट वेव कम से कम दो दिन तक लगातार रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amfan storm hits mercury, heat wave in 9 states, 8 of India's hottest 15 cities

https://ift.tt/2ZuHhD1
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment