Amazon

Monday, May 25, 2020

प्रकाश जारवाल पर ‘आप’ जल्द कर सकती है बड़ी कार्रवाई

साउथ दिल्ली की देवली विधानसभा से विधायक प्रकाश जारवाल के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। विधायक को पार्टी से निलंबित या बर्खास्त कर सकती है। आप सूत्रों के मुताबिक डॉक्टर सुसाइड केस में गिरफ्तार किए गए आप विधायक पर पार्टी ने कार्रवाई करने का मन बना लिया है। इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है। एक डॉक्टर सुसाइड केस में नेबी सराय थाना पुलिस प्रकाश जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर को गिरफ्तार कर चुकी है।

फिलहाल वह तिहाड़ जेल में बंद है। यह भी जानकारी है कि जारवाल के मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को भी सौंपी जा सकती है क्योंकि दिल्ली पुलिस को शुरुआती जांच में जारवाल और उसके सहयोगी कपिल नागर के पांच साल में अवैध संपत्ति बनाने की जानकारी मिली है। देवली विधानसभा इलाके में रहने वाले डॉक्टर ने पिछले महीने ही आत्महत्या कर ली थी।

आत्महत्या करने से पहले डॉ. राजेंद्र ने एक सुसाइड नोट लिखा था और विधायक प्रकाश के खिलाफ बड़ा आरोप लगाते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार विधायक और उसके बेहद करीबी सहयोगी कपिल नागर को ठहराया था। उन्होंने अपने सुसाइड नोट में इस बात का भी जिक्र किया था कि विधानसभा चुनाव के पहले ही वो पानी टैंकर चलवाने के बदले लाखों रुपए उसके साथ कई लोगों से ले चुका था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eh64ig
May 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment