दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात एक सब इंस्पेक्टर काेरोना पॉजिटिव हो गया। वह मौलाना मोहम्मद साद केस से जुड़ी तफ्तीश में शामिल था। उसकी रिपोर्ट शनिवार को ही आई है। फिलहाल, इसके संपर्क में आने वाले बीस जवानों को भी होम क्वारेंटाइन के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संक्रमण आगे न फैल सके। दूसरी तरफ नंद नगरी थाने के एसएचओ के भी कोरोना संक्रमित होने की बात सामने आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। अभी तक दिल्ली में कुल सात एसएचओ इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं।
इससे पहले भी तब्लीगी जमात मरकज की जांच से जुडे़ क्राइम ब्रांच टीम के पांच पुलिसकर्मी काेरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके थे। ये सभी केस की तहकीकात के सिलसिले में हजरत निजामुदीन स्थित मरकज सेंटर के अंदर गए थे। इस मामल में क्राइम ब्रांच की टीम मरकज आने वाले जमातियों के बयान तो लगातार दर्ज कर रही है, लेकिन लगभग दो महीने पूरे होने को हैं लेकिन मौलाना साद से पूछताछ अब तक नहीं कर सकी है। सूत्र इसके पीछे सबसे बड़ी वजह रमजान महीने का चलना बताते हैं। कहा जा रहा है ईद पर्व के गुजरने के बाद इस केस में मौलाना साद से पूछताछ हो सकती है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bZlciH
May 25, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment