Amazon

Tuesday, May 26, 2020

क्रिकेट खेलने के मुद्दे पर भाजपा नेता को आप ने घेरा, तिवारी का दावा- नहीं तोड़े नियम

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी लॉकडाउन में स्टेडियम में क्रिकेट खेलने को लेकर विरोधियों के निशाने पर आ गए। वह गत रविवार को दिल्ली से हरियाणा के सोनीपत स्थित एक क्रिकेट अकादमी पहुंचे थे। वहां उनके साथ भीड़ भी नजर आई। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, “चिलचिलाती गर्मी में जहां मजदूर नंगे पैर चल रहे हैं, वहीं कोई जिम्मेदार सांसद क्रिकेट मैच खेलने में अपना समय कैसे बिता सकता है?

संकट काल में तिवारी ने घोर संवेदनहीनता का परिचय दिया है।’ इन आरोपों पर तिवारी ने कहा, “मैंने लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं किया। लॉकडाउन-4 में गृह मंत्रालय का निर्देश है कि बिना दर्शकों के मैदान खोले जा सकते हैं। वहां मैने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खेला। आप इस मामले को इसलिए उछाल रही है, क्योंकि वह अपने विधायक प्रकाश जारवाल की वह खबर दबाना चाहती है। जिसमें उनके खिलाफ रिश्वत वसूली का मामला सामने आया है।’”

मनोज तिवारी मामले में स्टेडियम मालिक से जवाब तलब

हरियाणा में सोनीपत में शेखपुरा स्थित जिस स्टेडियम में तिवारी क्रिकेट खेलने गए थे, उसके मालिक संथत जैन को गन्नौर के एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह निजी स्टेडियम है। एसडीएम ने नोटिस में पूछा है कि क्रिकेट मैच के आयोजन की स्वीकृति किस अधिकारी द्वारा प्रदान की गई। इस बारे में 24 घंटे में जवाब मांगा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AAP surrounds BJP leader on the issue of playing cricket, Tiwari claims - no rules broken

https://ift.tt/3d42jwe
May 26, 2020 at 05:30AM

No comments:

Post a Comment