सदर अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे इलाज के दौरान 38 वर्षीय रविन्द्र भगत नामक एक पुलिस जवान की मौत हो गई। मृत जवान चाईबासा जिला बल में पोस्टेड था, जबकि वह सिसई थाना क्षेत्र के सकरौली स्थित जैरा गांव का रहने वाला था। जवान की मौत के बाद सदर अस्पताल प्रबंधन उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए सवाब सैम्पल लेकर जांच के लिए रांची रिम्स भेज दिया है। पत्नी गीता भगत ने बताया कि रविन्द्र भगत चाईबासा में तैनात थे, तभी उनकी तबीयत खराब हो गयी।
इसके बाद वे तीन माह पूर्व छुट्टी लेकर घर चले आए। घर आने के बाद रांची रिम्स में उनका इलाज कराया गया। उन्हें शुगर व बीपी की शिकायत थी। इलाज के कुछ दिनों बाद तबीयत में सुधार हो गया। इसके बाद वे ड्यूटी में जाने को तत्पर थे, तभी अचानक हुए लॉकडाउन के कारण वे जा नहाँ सके और घर पर ही रुके रहे। 17 अप्रैल को पुनः उनकी तबीयत खराब हुई, इसके बाद उन्हें रिम्स ले जाया गया। रिम्स में इलाज के बाद वापस घर ले आए। इधर बुधवार को देर रात उन्होंने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की। दूसरे दिन गुरुवार को उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां दोपहर करीब एक बजे उनकी मौत हो गई। मृत जवान रविन्द्र की दो बेटे बेटियां है। सूचना पर पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रमेश उरांव गुमला पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जिला उपाध्यक्ष वरुण कुमार के साथ परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपया दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2YkSSE9
May 01, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment