पुलिस अधीक्षक ह्रदीप जनार्दन ने गुरुवार को सोलगा स्थित सिमडेगा गुमला सीमाओं का निरीक्षण किया। बार्डर में मुस्तैद दंडाधिकारी किरण सुरीन को उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कीमत में अन्य राज्य के वाहन गुमला जिला में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ नाम पता पूछकर अंदर आने नहीं दे। वाहन चालकों का आईडी जरूर चेक करें।
साथ ही रात्रि में पूरा बॉर्डर सील कर दे। अन्य जिला से लोग घुसने का प्रयास कर सकते हैं, जिसे हर हाल में रोकना है। इससे पूर्व एसपी पालकोट बाजार स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बाहर ग्राहकों की लगी भीड़ को देख कर शाखा प्रबंधक रोहित कुमार को कड़ी फटकार लगते हुए कहा कि ग्राहकों की भीड़ नहीं लगवाएं। सभी ग्राहक को टोकन उपलब्ध कराएं, धूप में इस तरह खड़ा नहीं करें और ग्राहकों को बारी-बारी से बुलाएं। बाजार के नाम पर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने व क्वारेंटाइन में रखे लोगों की आईडी लेकर रखने का निर्देश थाना प्रभारी विमल कुमार को दिया। लॉकडाउन तोड़ने और बिना काम के घूमने वाले पर क़ानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद एसपी पालकोट थाना पहुँच कर नये एसआई से मुखातिब हुए। मौके पर एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर बैजु उरांव शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3aYUUNb
May 01, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment