Amazon

Monday, May 25, 2020

हरियाणा के लोगों की रोग से लड़ने की क्षमता बेहतर: विज

हरियाणा में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत बेहतर होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यहां के लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होना बताया है। हालांकि उन्होंने साथ में यह भी जोड़ा कि रोग प्रतिरोगधक क्षमता की ठीक होने पर इस गलतफहमी में न रहें कि वे कोरोना से संक्रमित नहीं हो सकते। इसलिए एहतियात बरतना जरूरी है। विज ने कहा कि हरियाणा की मृत्यु दर पड़ोसी राज्य पंजाब से कम है। विज ने मरीजों के ठीक होने का श्रेय प्रदेश के डॉक्टरों और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी दिया है। उन्होंने कहा कि डेथ ऑडिट होने से अन्य मरीजों की जान बचाई जा सकेगी। क्योंकि इससे यह पता लग जाएगा कि किस स्थिति में मरीज की मौत हो रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गृह मंत्री अनिल विज ।(फाइल फोटो)

https://ift.tt/2A9Xcfi
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment