बुधवार को गांव पक्का कलां में आटा-दाल स्कीम के तहत बने कार्ड काटे जाने के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए मजदूरों ने पंजाब सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उक्त नारेबाजी देहाती मज़दूर सभा के ज़िला बठिंडा प्रधान मिट्ठू सिंह घुद्दा और सचिव प्रकाश सिंह के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई।
जिक्रयोग है कि इसी मामले को लेकर मजदूरों ने तीन दिन पहले भी नारेबाजी की थी परंतु कोई हल नहीं निकला। देहाती मजदूर सभा के जिला प्रधान मिट्ठू सिंह घुद्दा का कहना था कि लॉकडाउन के दौरान पंजाब सरकार ने जो गेहूं गरीब के लिए भेजी थी वह अपने चहेते को भेज दी।
उन्होंने कहा कि पक्का कलां में 175 के करीब आटा-दाल स्कीम तहत बने वह कार्ड काट दिए गए जो जायज थे। इस मौके कुछ लाभपात्रियों ने डिपाे होल्डर और संबंधित विभाग की मिली भगत के साथ लॉकडाउन के दौरान भेजी गई गेहूं के मामले में बड़ा भ्रष्टाचार होने का भी शक जाहिर किया। उन्होंने उक्त मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करवाने की मांग की और काटे गए कार्ड तुरंत चालू करने के लिए कहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36gDWch
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment