Amazon

Saturday, May 23, 2020

किसान की जमीन अपने नाम करवाने का आरोप

गांव कुलरिया में एक रसूखदार व्यक्ति की ओर से गांव के ही एक साधारण किसान परिवार की करीब पौने तीन एकड़ जमीन उसके रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने नाम करवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियों के नाम लिखे पत्रों में कार्रवाई की मांग की है। गांव कुलरिया निवासी चरनजीत कौर ने बताया कि पांच महीने पहले गांव के एक व्यक्ति ने किसी रिश्तेदार के साथ मिलकर उसके जेठ के हिस्से आती करीब पौने तीन एकड़ जमीन अपने किसी अन्य दोस्त या रिश्तेदार के नाम करवा दी गई। महिला ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के उच्चाधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाते इंसाफ दिलाने की मांग करते उनकी जमीन हड़पने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जमीन की खरीद करने वाले व्यक्ति मेजर सिंह ने उक्त महिला द्वारा लगाए आरोपों से सिरे से नकारते कहा कि उक्त महिला के साथ उसका कोई लेना देना नहीं है ओर जमीन उन्होंने उक्त महिला के रिश्तेदार से खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री 7 जनवरी को 2020 को पूरे दस्तावेजों के साथ बरेटा तहसील से करवाई गई है। थाना बरेटा मुखी सुरजन सिंह ने बताया कि मामले उनके पास भी आया था अाैर दोनों पक्ष ने राजीनामे के लिए रविवार तक का समय मांगा है। गांव सरपंच राजवीर सिंह ने बताया कि जमीन खरीदने वाले ने इस साधारण परिवार का नाजायज फायदा उठाया है। उन्होंने कहा कि समाजसेवी व किसान जत्थेबंदियों को इस परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए आगे आना चाहिए ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3d2ntuY
May 23, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment