रामतीर्थ स्थित डेरा ज्ञाननाथ में दो महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने के दो आरोपियों को मंगलवार को अजनाला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को ज्यूडीशियल रिमांड पर भेज दिया है। दोनों को भारी पुलिस फोर्स के साथ अदालत में लाया गया था।
बताते चलेंकि बटाला के तलवंडी भरतवाल और गांव चांगला से रामतीर्थ में माथा टेकने के लिए दो महिलाएं रविवार को यहां पहुंची थी। यहां डेरा ज्ञाननाथ में पुजारी नछत्तर नाथ, गिरधारी लाल, वरिंदर नाथ और ड्राइवर सूरज नाथ ने दोनों से दुष्कर्म किया और महिलाओं को बंदी बना लिया। सोमवार सुबह पुलिस ने गिरधारी लाल और वरिंदर नाथ को गिरफ्तार कर लिया था। बाकी के दो आरोपी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/36lejHd
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment