बीते दिन देहाती पुलिस की ओर से आरबीआई की गाइडलाइंस के अनुसार सिक्योरिटी नॉर्म्स को पूरा न करने वाले 32 बैंकों को बंद करवाया गया था। लेकिन पुलिस की ओर से बंद करवाए जाने के बावजूद अगले दिन वीरवार को कुछेक बैंक रूटीन की तरह खुले पाए गए।
इनमें ब्यास का एचडीएफसी बैंक भी शामिल था। यहां लोहे का कैंची गेट नहीं लगा है। इसी तरह आईडीबीआई बैंक में देखा तो वहां पर सिक्योरिटी गार्ड नहीं था। इस संबंध मंे आईडीबीआई बैंक की मैनेजर श्वेता अग्रवाल ने कहा कि उन्हें यहां एक साल से ज्यादा समय हो गया है। जब भी प्रशासन से कोई भी सिक्योरिटी चेक करने आता है तो उसी समय अपने उच्चाधिकारियों को बता दिया जाता है कि यहां पर सिक्योरिटी गार्ड जरूर होना चाहिए। इससे बैंक के कैश के साथ-साथ बैंक कर्मचारियों की भी सेफ्टी होगी, लेकिन सुनवाई नहीं होती।
बता दंे कि बुधवार को जब पुलिस ने इन बैंकों में निरीक्षण किया तो वहां पर इन बैंकों में से कई में सिक्योरिटी गार्ड तो कइयों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2yoIrFd
May 22, 2020 at 05:15AM
No comments:
Post a Comment