खुबडू हेड से दक्षिण हरियाणा के जिलों में छोड़े जाने वाले पानी में अब 4 दिन का समय और लग सकता है। ऐसे में जन स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का दावा है कि मदनपुर पंप हाउस पर संप से मिट्टी निकालने का काम पूरा कर लिया गया है। और अब केवल नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार है। झज्जर समेत दक्षिण हरियाणा के कई जिलों के जल घरों को जेएलएन फीडर से पानी की आपूर्ति की जाती है। जेएलएन फीडर में पानी की आपूर्ति खुबड़ू हेड से रहती है। खुबड़ू हेड से ही सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ जिलों में पानी की आपूर्ति होती है। रेवाड़ी में महेंद्रगढ़ की ओर पानी को नहर से लिफ्ट कर पहुंचाया जाता है।
पानी लिफ्ट करने का पहला पंप हाउस झज्जर के मदनपुर गांव के समीप बना हुआ है। नहर के पानी के में काफी मात्रा में मिट्टी व दूसरे अवशेष वह कर मदनपुर के पंप हाउस पर अटक जाते हैं। जहां से पानी को लिफ्ट किया जाता है। इसी पंप हाउस पर संप बनाया गया है जहां पर काफी संख्या में मिट्टी जमा होती है। यदि संप कि समय रहते सफाई न की जाए तब पानी लिफ्ट करने की क्षमता घट जाती है। ऐसे में जब 6 मई को नेहरी पानी का क्लोजर जारी हुआ तब यहां से संप की मिट्टी को निकालने का काम आरंभ किया गया।
अधिकारियों का कहना है कि संप में 16 फीट तक मिट्टी जमा हो गई थी और इसको निकालने के लिए रात दिन काम हुआ। 23 मई शाम तक इस काम को कर लिया गया। कन्नौज क्षेत्र में नहर टूट जाने के कारण सुंदर ब्रांच में पानी नहीं चल पाया था और अब वहीं पर पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए जेएलएन में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है।
सुंदर ब्रांच में पानी नहीं चलने से कई जिले प्रभावित : सुंदर ब्रांच में पानी नहीं चल पाने के कारण यानी पानी में व्यवधान होने के कारण भिवानी, तोशाम, सिवानी श्रेत्र में भीषण गर्मी के इस मौसम में पानी की किल्लत बन गई है और यहां पर प्राथमिकता के आधार पर जल आपूर्ति बहाल रखने के लिए जेएलएन फीडर में 22 मई को जो पानी छोड़ने का शेड्यूल बनाया गया था। उसको आगे 4 दिन के लिए ब्लॉक कर दिया गया है यानी जेएलएन फीडर में 27 तारीख को पानी छोड़ा जाएगा। और इस पानी को झज्जर के मदनपुर पंप हाउस तक पहुंचने में 24 घंटे से अधिक का समय लग जाएगा।
झज्जर क्षेत्र के प्रभावित होंगे 49 जलघर :
पानी नहीं छोड़े जाने से झज्जर जिले के 49 जलघर प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि इन लोगों को उम्मीद थी कि 22 मई की शाम को नहर में पानी आने के बाद 23 तारीख को जल घरों में पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी और ऐसे में किल्लत की स्थिति नहीं बनेगी, लेकिन अब जैसे ही नहर को आगे 28 तारीख तक पानी मिलने की उम्मीद है।
पंप चलाने के लिए तैयारियां पूरी : सिंचाई विभाग के जेई जयदीप का कहना है कि जेएलएन फीडर के मदनपुर पंप हाउस से मिट्टी निकालने का काम पूरा कर लिया गया है। यहां संप में भारी भारी मशीनें उतारी गई थी, लेकिन शनिवार शाम को सफाई होने के बाद इनको बाहर निकाल लिया गया है। पंप चलाने के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं लेकिन अभी पानी आने में कुछ दिन और शेष हैं।
^ पहले 22 मई की शाम को हेड से पानी छोड़े जाने की योजना थी, लेकिन अब यह शेड्यूल 4 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है यानी अब जालंधर में ही 26 तारीख की शाम को पानी छोड़ा जाएगा और उसके बाद यह पानी 27 मई के बाद ही जिले के जल घरों में उपलब्ध हो सकेगा। इसके बारे में जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत करा दिया गया है ताकि वे उपलब्ध पानी के मुताबिक की लोगों की जल आपूर्ति को सुनिश्चित कर सकें।
संदीप मलिक, एसडीओ सिंचाई विभाग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2XnmHC6
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment