स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तय एरिया बेस्ड डेवलपमेंट (एबीडी) इलाके में 24 घंटे वॉटर सप्लाई की योजना अभी सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यह तय किया गया कि एबीडी एरिया में वॉटर सप्लाई 24 घंटे मुहैया करवाई जाएगी। हालांकि इस प्रोजेक्ट को लेकर टेंडर तकरीबन एक साल पहले लगाकर कंपनी को वर्कऑर्डर भी जारी हो चुका है। मगर जमीनी हकीकत ये है कि अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर सिर्फ कागजी ही काम चल रहा है।
प्रोजेक्ट को लेकर प्लांट का डिजाइन तक तैयार नहीं हो पाया। बता दें कि स्मार्ट सिटी के एबीडी एरिया में 50 हजार की आबादी को 24 घंटे पेयजल सप्लाई नहरी पानी से देने की योजना है। इस प्रोजेक्ट पर स्मार्ट सिटी के तहत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने हैं।
जवद्दी के पास 1.8 एकड़ जगह में लगना है प्लांट, यहीं से जोड़े जाएंगे कनेक्शन
कंसल्टेंट कंपनी ने प्लांट के लिए डिजाइन सबमिट कर दिया था। सरकार की तरफ से इस प्रोजेक्ट के डिजाइन को अभी मंजूरी देनी बाकी है, अगर सरकार इसे मंजूरी देगी तभी प्रोजेक्ट पर आगे का काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि प्लांट को लगाने के लिए जवद्दी के पास 1.8 एकड़ जगह देखी है, जो स्मार्ट सिटी के तहत मंजूर हो चुकी है।
उसी जगह पर प्लांट लगाया जाएगा। इसके जरिए आगे एबीडी एरिया में कनेक्शन जोड़े जाने हैं। सिधवां कनाल से पानी लाने के लिए करीब तीन से पांच किलोमीटर लंबी पाइप लेन बिछाई जाएंगी। नहर पानी लाकर अंडरग्राउंड टैंक में स्टोर किया जाएगा। जबकि पानी की टंकियों के जरिए इलाकों में सप्लाई होगी।
प्रोजेक्ट के अधर में लटकने के ये भी कारण
हालांकि करीब एक साल पहले ही वर्कऑर्डर जारी तो काम के लिए हो चुका है, लेकिन बीच में जगह फाइनल न होने के चलते ये कुछ महीने लटका रहा। इसके बाद जगह तो फाइनल हो गई, लेकिन इसके साथ पक्खोवाल रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी और आरयूबी का काम शुरू हो गया है। ऐसे में प्लांट के लिए खुदाई करना और पाइप लाइन डालना ये मुश्किल है, क्योंकि आरओबी और आरयूबी के लिए अभी खुदाई का काम चल रहा है, जबकि उसी दिशा में नहरी पानी योजना के लिए स्मार्ट सिटी के तहत प्लांट लगाते हुए पाइप लाइनें बिछाई जानी हैं। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि 24 घंटे पानी सप्लाई योजना एबीडी एरिया में अब जल्द नहीं मिल पाएगी।
- इस प्रोजेक्ट को किसी भी कीमत पर लटकने नहीं दिया जाएगा। इसका डिजाइन की मंजूरी के लिए स्टेट लेवल टेक्नीकल कमेटी से मंजूर होना बाकी है। इसकी मंजूरी जल्द लेकर प्रोजेक्ट को पूरा करवाया जाएगा। -प्रदीप कुमार सभ्रवाल, स्मार्ट सिटी सीईओ-निगम कमिश्नर
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3inn1Ji
October 02, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment