खन्ना पुलिस ने चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इसके सदस्य खन्ना, मंडी गोबिंदगढ़ और खमाणों और इसके आसपास के इलाकों से बाइक, एक्टिवा, कार चोरी कर उसके जाली कागज बनवा बेच देते थे। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर चोरी की 16 बाइक और एक एक्टिवा बरामद की हैं। दोनों आरोपियों ने खन्ना, समराला और पायल के इलाकों में लोगों को जाली कागज और हलफिया बयान बना 15 से 20 हजार में बेचे थे। दोनों आरोपियों की पहचान बबलू और कुंडा निवासी ढिलवां, समराला के तौर पर हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, पुलिस के अनुसार गिरोह में अन्य सदस्यों के शामिल होने की बात सामने आई है, जिनको जल्द ही पकड़ने का दावा किया गया है।
16 बाइक और एक्टिवा बरामद
एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि जब वह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के दौरान स्थानीय खटीकां चौक में मौजूद थे तो मुखबिर ने सूचना दी कि बबलू तथा कुंडा काफी समय से अलग अलग शहरों से वाहन चोरी कर उनके जाली कागजात तैयार करवा धोखाधड़ी के साथ आगे लोगों में बेचे गए हैं। अब भी दोनों चोरी की बाइक बेचने जा रहे है।
पुलिस ने तुरंत अमलोह रोड नजदीक सब्जी मंडी नाकाबंदी कर आरोपी बबलू को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ लाभ सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान उस ने बताया उसने अपने साथी कुंडा के साथ मिलकर खन्ना, गोबिंदगढ़, खमाणों और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी किए हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 16 बाइक तथा एक एक्टिवा बरामद कर दूसरे आरोपी कुंडा को भी गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33iMv6m
October 02, 2020 at 05:19AM
No comments:
Post a Comment