Amazon

Thursday, October 1, 2020

जियाे पोस्टर व सिम फूंककर किसानों ने काॅर्पोरेट घरानों के खिलाफ शुरू की जंग

बुधवार को बस्ती टैंकावाली में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे किसानों की ओर से रिलायंस कंपनी की सिम व पोस्टर फूंककर कार्पोरेट घरानों के उत्पादों के बायॅकाट का ऐलान किया। माेदी सरकार व कार्पोरेट घरानों के खिलाफ जंग की शुरूआत करते हुए सैंकड़ों किसानों व महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर लगे पक्के धरने पर 7वें दिन शिरकत की।

धरने पर उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू, जसबीर सिंह पिदी, जिला प्रधान इंद्रजीत सिंह बाठ, रणबीर सिंह, गुरलाल सिंह ने देश के प्रधानमंत्री की ओर सेे जारी किए गए किसान विरोधी कृषि कानून की जमकर निंदा की। उन्होंने किसानों की सरकारी मंडी से आजादी देने, खाद, दवाई, बीज बनाने वाली कंपनियों को किसान हेतु कहने का जवाब देते हुए कहा कि किसान तो अपनी फसल पहले की तरह देश के किसी भी हिस्से में बेच सकते हैं मगर दवाइयां, खाद व बीज बनाने वाली कंपनियों ने तो पहले ही किसानों के साथ कई तरह के घोटाले किए हुए हैं।

उक्त निजी कंपनियां बड़े मुनाफे के लिए काम करती है न कि किसानों के हित के लिए। उन्होंने कहा कि किसान अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगें। इसी के चलते 1 अक्टूबर को देशभर में किसान रेल रोको व कार्पोरेट घरानों के स्टोरों व उनके गोदामों का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त कृषि कानून को रद्द किया जाए। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हाईकोर्ट में किसानों के आंदोलन के खिलाफ डाली गई रिट को वापिस ले क्योंकि कांग्रेस पार्टी खुद रोष प्रदर्शन कर रही है व ट्रेक्टर साड़ रही है ते कोरोना की पाबंदियों की धज्जियां उड़ा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Farmers started the war against corporate houses by blowing live posters and SIM

https://ift.tt/3cSEeJK
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment