मलाेट के गुड़ बाजार में शाम करीब करीब सवा सात बजे एक व्यक्ति बर्तन की दुकान में घुसकर ताबड़ताेड़ गाेलियां चलाने लगा। गोलियों की आवास सुनकर आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस गाेलीबारी में दुकान पर काम करते बबलू (25 वर्ष)पुत्र देस राज की मौके पर मौत हो गई है जबकि दुकान संचालक घायल हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी एच गुरमेल सिंह, थाना सिटी मुखी करनदीप सिंह संधू, सीआईए के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखजीत सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा सात बजे एक नौजवान ईशर सिंह बर्तनों वाली दुकान के साथ बने क्रेकरी वाले यूनिट में दाखिल होकर गोलियां चलाने लगा।
गोलियां दुकान पर काम करते बबलू की छाती में लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी गोली दुकानदार हैरी की बाजू में लगी जो गंभीर घायल हो गया। घायल हैरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उधर यह भी पता चला कि गोली चलाने वाला नौजवान बाजार से पहले दुकानदार के घर दशमेश नगर में भी फायरिंग करके आया है।
दुकानदार के घर में की फायरिंग में गुरजीत कौर (65), हरप्रीत कौर (35) गगनदीप सिंह व हरपाल सिंह (22) घायल हो गए। दोनों घायल महिलाओं को भी मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां घायलों की गंभीर अवस्था को देखते फरीदकोट मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cIN24P
October 01, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment