Amazon

Thursday, October 1, 2020

सितंबर में 1786 संक्रमित, 1986 ठीक हुए, फिरोजपुर में अब तक 98 लोगों की हो चुकी है मौत, एक्टिव केस हैं 452

बुधवार को जिले में 38 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3761 हो गई है। इसके साथ ही काेराेना से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या 98 हो गई है। जिले में कुल 3761 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से अब तक 3211 लोग रिकवर होकर अपने घरों को लौट चुके हैं तो 98 की मौत हो गई है। इसके चलते अब जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव केसों की संख्या 452 है।

वहीं सितंबर माह की बात करें तो जिले में एक माह में अब तक के सबसे अधिक कुल 1786 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। वहीं एक माह में 61 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही 1986 लोग रिकवर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से रिकवर होकर अपने घरों को लौटे हैं। फिरोजपुर कैंट निवासी एक 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की मौत हो गई जिसके चलते मृतकों की संख्या 98 हो गई है।

मुक्तसर में 40 नए केस, एक व्यक्ति की मौत

बुधवार को मुक्तसर में कोरोना से 1 व्यक्ति की माैत हाे गई। जिले में कोरोना से अब तक 40 लाेग जान गंवा चुके हैं। मरने वाला व्यक्ति गांव किलियांवाली से संबंधित हैं, जबकि आज 28 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिससे जिले में अब पॉजिटिव मरीजों की गिनती 2485 हो गई और इनमें से 1859 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए हैं।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डॉ. एचएन सिंह ने बताया कि बुधवार को मुक्तसर में 3, मलोट में 8, गिद्दड़बाहा में 7, कुत्तियांवाली में 1, बादल में 1, दौला में 1, घुम्यारा में 1, पक्की टिब्बी में 1, सेहनाखेड़ा में 1, किलियांवाली में 1 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 38443 लोगों के सैम्पल लिए गए, जिनमें से 34861 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं और 1065 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 42 मरीज स्वास्थ्य होकर अपने घरों को लौट गए है व अब एक्टिव केस 586 है।

संक्रमण से सितंबर में 61 लोगाें की गई जान

बुधवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों से 62 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं जिसके चलते इस माह में 1986 तो अब तक कुल 3211 लोग रिकवर होकर घरों को लौटे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक जिले में कुल 42 हजार 699 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जिसमें से 38 हजार 464 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है तो 474 की रिपोर्ट पेंडिंग है।

सितंबर माह के पहले सप्ताह में 374 नए संक्रमित सामने आए तो 16 की मौत हुई। दूसरे सप्ताह में इस माह के सबसे अधिक 552 नए संक्रमित सामने आए तो 21 की मौत हुई। तीसरे सप्ताह में 517 नए संक्रमित सामने आए तो 13 की मौत हुई। चाैथे सप्ताह में 288 नए संक्रमित सामने आए व 10 की मौत हुई। माह के अंतिम दो दिनों में 55 नए संक्रमित सामने आए तो 1 की मौत हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment