बीएसएफ की 29 बटालियन के अधिकारियों ने सीमावर्ती गांवों के लोगों के साथ सह्रदय रिश्ता कायम रखने के लिए लगाए गए सिविक एक्शन कार्यक्रम में गांवों के लोगों की भलाई के लिए सामान वितरित किया। सीमावर्ती गांव मब्बो के व मस्ता गट्टी में आयोजित किए कार्यक्रम में बटालियन कमांडेंट सोनम छेरिंग ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आज देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है इसके बावजूद जिस तेजी से हम इन बीमारी से जूझकर बाहर आ रहे हैं ये सब लोगों की सूझबूझ का नतीजा है। उन्होंने कहा कि इस भयानक बीमारी पर काबू पाने के लिए सब को मिलकर लड़ना होगा। उन्होंने लोगों से अपील की अपना मुंह मास्क या कपड़े से ढककर रखें।
बटालियन की तरफ से गांवों के युवाओं को खेल के प्रति आकर्षित करने के लिए 8 वॉलीबॉल नेट, 8 वॉलीबॉल, पानी पीने के लिए 20 लीटर की क्षमता वाले 8 वाटर कूलर, 8 दीवार घड़ी, 2 पानी वाली बड़ी टंकियां, 550 मास्क व 600 बोतल सैनिटाइजर वितरित किए। युवाओं को संबोधन करते हुए कमांडेंट ने कहा कि युवा पीढ़ी नशे का त्यागकर खेल की तरफ अपना ध्यान दे।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती गांवों के लोग बीएसएफ के हर तरह से साथ दे रहे हैं जिसके वह आभारी हैं। उन्होंने कहा कि बीएसएफ व ग्रामीणों का अटूट रिश्ता है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी बढ़ चढ़कर फौज में भर्ती होकर देश सेवा करे। इस अवसर पर उनके साथ डिप्टी कमांडेंट सुखवीर सिंह, इंस्पेक्टर नागेंद्र नाथ सिंह, आशुतोष सिंह ,शिव चरण सिंह व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Ghcwud
October 02, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment