Amazon

Thursday, October 1, 2020

रहबर मुहिम के तहत डीएसपी हेमंत शर्मा ने मास्क बांट लोगों को किया जागरूक

एसएसपी डी. सुडरविली की हिदायतों के अनुसार जिला पुलिस की अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत हेमंत कुमार शर्मा डीएसपी (एच) द्वारा पुलिस पार्टी को साथ लेकर कोरोना वायरस बीमारी से लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च कोटकपूरा चौक से शुरू हुआ व भाई केहर सिंह चौक में समाप्त हुआ।

फ्लैग मार्च में मुक्तिसर वेलफेयर संस्था के प्रधान जसप्रीत सिंह छाबड़ा, राजन बांसल व तरसेम गोयल उपस्थित थे। फ्लैग मार्च के दौरान दुकानदारों को व वाहनों पर आ रहे लोगों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे गए और कोरोना वायरस बीमारी से सावधानी रखने के लिए जागरूक किया गया।

इस समय हेमंत कुमार शर्मा डीएसपी ने कहा कि सबको पता है कि कोरोना वायरस बीमारी बहुत खतरनाक छूत की बीमारी है व इस बीमारी के कारण कई व्यक्ति अपनी जिंदगी गवा चुके हैं परंतु फिर भी कई लोग सावधानी नहीं रख रहे व इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं इसलिए हमारे द्वारा समय समय पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3jgx5Fg
October 01, 2020 at 04:00AM

No comments:

Post a Comment