बुधवार को मुक्तसर की अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद चेयरमैन करनबीर सिंह बराड़ ने शुरू करवाई। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन जगतपाल सिंह बराड़, डीडीपीओ गुरतार सिंह बुट्टर, सचिव मार्केट सबरजीत सिंह द्वारा किसान जगसीर सिंह पुत्र राम सिंह भंगचढ़ी व गुरमीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह भंगचढ़ी की फसल जोकि फर्म मेसर्स जमीत सिंह सुरेन्द्र कुमार पर बिकने के लिए आई।
इस अवसर पर वेयर हाउस एजेंसी द्वारा इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने सरकारी रेट 1888 रुपए के हिसाब से खरीद की। इस अवसर पर मंडी सुपरवाइजर कलगा सिंह, जगजीत सिंह, मंडी सुपरवाइजर बलजीत सिंह, अजय कुमार, कुलविंदर सिंह, रमनदीप सिंह के अलावा आढ़तिया एसो. के प्रधान तेजिन्द्र कुमार बब्बू बांसल, मेघराज गर्ग, जगदेव सिंह, सचिव रणजीत सिंह मक्कड़ के अलावा समूह एजंसियों के इंस्पेक्टर सुखदर्शन सिंह मार्कफैड, सुरजीत सिंह पनसप, कुलदीप सिंह पनग्रेन मौजूद थे।
चेयरमैन सुखविन्दर सिंह अटारी ने शुरू कराई खरीद
मार्केट कमेटी के चेयरमैन सुखविन्दर सिंह अटारी ने बुधवार को महालम मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू करवाई। इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से पूरे सूबे में धान की निर्विघ्न खरीद, लिफ्टिंग और समय सिर अदायगी के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने मंडी में उपस्थित किसानों को कहा कि वे मंडी में अपनी धान की फसल पूरी तरह पकाकर ही लाएं और टोकन मिलने पर ही फसल मंडी लाएं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3n9Rs9M
October 01, 2020 at 04:00AM
No comments:
Post a Comment