शहर में लाॅकडाउन की ढील का असर दिखाई पड़ने लगा है। रविवार को 12 घंटे में रिकार्ड तोड़ 14 कोरोना पॉजिटिव मामले आए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। हैरानी की बात यह है कि कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है लेकिन पुलिस प्रशासन लॉकडाउन चार का प्रॉपर पालन नहीं करा पा रहा है।
सड़कों पर वाहनों की संख्या और बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि शहर से लॉकडाउन खत्म हो गया है। पूरे शहर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। यदि समय रहते इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो जिले में स्थिति इससे भी अधिक खतरनाक हो सकती है।
इन इलाकों से आए हैं केस
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सेक्टर-23 में रहने वाली 23 साल की महिला संक्रमित पाई गई है। यह महिला गर्भवती बताई जा रही है। इसके अलावा बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद निवासी 67 वर्षीय पुरुष भी संक्रमित पाया गया है। वह 15 दिन पहले अनाज मंडी से संक्रमित हुआ था। 52 वर्षीय एक महिला हाल ही में लंदन से वापस आई है। वह भी संक्रमित पाई गई है। उसे सूरजकुंड होटल में रखा गया है। जवाहर कॉलोनी निवासी 52 साल की महिला भी संक्रमित मिली है। डबुआ कॉलोनी की 23 साल की एक युवती भी संक्रमित पाई गई है। डबुआ कॉलोनी का 61 साल का व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।
सेक्टर 7 की युवती और उसके पिता संक्रमित मिले हैं। संजय कॉलोनी झुग्गी से 18 साल का युवक, बहादुरपुर गांव की 35 साल की महिला समेत अन्य स्थानों से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार देर रात 10 नए केस आए थे। इनमें सेक्टर 7 चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिवार से दस साल की बेटी व आठ साल का बेटा शामिल है। इसके अलावा ऑटो पिन झुग्गी में रहने वाला 18 वर्षीय युवक, कौराली गांव की 35 वर्षीय महिला भी शामिल है।
जिले में अभी तक 9725 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है
कोविड़ 19 के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डाॅ. रामभगत के अनुसार जिले में अभी तक 9725 लोगों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है। इनमें से 3345 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6374 लोग अभी अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 9516 होम आइसोलेशन पर हैं। अभी तक 9288 लोगों के सैंपल लैब भेजे गए हैं। इनमें से 8530 की निगेटिव रिपोर्ट मिली है।
549 की रिपोर्ट आनी शेष है। अभी तक 209 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से 78 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया 7 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 118 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
1327 कमेटियां संक्रमण रोकेंगी
प्रदेश के सबसे घनी आबादी वाले इस शहर में यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो हालात विस्फोटक हो सकते हैं। इसलिए जिला प्रशासन ने ग्राउंड लेवल पर 1327 लोकल कमेटियों का गठन किया है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर एवं वालंटियर को शामिल किया गया है। इनके साथ ही डाॅक्टर की टीमें भी लगाई गई हैं जो घर-घर जाकर एक-एक व्यक्ति पर नजर रखेंगी।
पलवल में एक और कोरोना मरीज आया
जिले में कोरोना संक्रमण का एक नया केस आया है। इससे एक्टिव केस तीन से बढ़कर चार हो गए हैं। जिले में 41 में से 37 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में सर्विलांस पर 5335 लोग आ चुके हैं और इनमें से 1583 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3gdFJDz
May 25, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment