Amazon

Monday, May 25, 2020

अंदर भरा राशन, बाहर लगाई पर्ची ‘राशन आने पर मिलेगा’

अभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दो दिन पहले ही आम आदमी पार्टी पर केन्द्र द्वारा भेजे गए राशन लोगों को नहीं बांटकर राशन वितरण में 400करोड़ रुपए का घोटाले का आरोप लगाया था। रविवार को आज मौजपुर में पांच बजे से राशन लेने के लिए लाइन में लगे थे। पर राशन वितरण केन्द्र पर उन्हें कहा जा रहा था कि राशन नहीं है। पर एक मीडिया कर्मी कैमरा के साथ अंदर गया तो देखा कि अंदर स्कूल में राशन भरे पड़े हुए है और राशन बांटने वालो ने बाहर ‘राशन आने पर मिलेगा’ की पर्ची लगा दी है।

इसके बाद लोगों का सब्र का बंाध टूट गए, भूखे प्यासे और भीषण गर्मी में खुद के और बच्चों की पेट की भूख मिटाने के लिए राशन के लिए लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरु कर दिया। राशन के लिए लाइन में लगे लोगों का आरोप है कि लोग भूखे प्यासे राशन की लाइन में अपना इंतजार करते रहते हैं। लेकिन स्कूल में राशन वितरण करने वाला स्टाफ अपने पहचान के लोगों को ही राशन बांटता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3eh64ig
May 25, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment