काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से इस बार 12वीं क्लास के परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। सेशन 2021 की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को अब मैथ्स व इंग्लिश विषय में 20 अंकों का प्रोजेक्ट वर्क करना हाेगा।
इस बारे में काउंसिल की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। पहले ये बदलाव साल 2022 से लागू किया जाना था, लेकिन जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक ये बदलाव इसी सेशन से हाेगा। अब 100 अंकों का पेपर दो भाग थ्यूरी व प्रोजेक्ट वर्क में बांटा गया है। थ्यूरी 80 अंकों व प्रोजेक्ट वर्क 20 अंकों का हाेगा। प्रोजेक्ट वर्क में स्टूडेंट्स को 10-10 अंकों के दो प्रोजेक्ट बनाने हाेंगे।
दरअसल काउंसिल का मानना है मैथ्स व इंग्लिश के विभिन्न पहलुओं को प्रोजेक्ट वर्क के जरिए स्टूडेंट्स आसानी से समझ पाएंगे। जल्द ही इन दोनों विषयों के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर भी जारी किए जाएंगे।
इंग्लिश पेपर-2 में एक विषय पर एक हजार शब्द लिखने होंगे
एक हजार शब्दों में पांच विषयों में से एक विषय पर लिखना हाेगा। विषय में किसी कविता या कहानी की थीम की समीक्षा हाेगी या किसी प्ले, कहानी-कविता के कैरेक्टर की समीक्षा, कहानी या कविता की समरी, दो कैरेक्टर का कंपेरीजन हाेगा।
मैथ के तीन सेक्शन में 12 प्रोजेक्ट होंगे
मैथेमेटिक्स-में सेक्शन ए, बी और सी हाेंगे। स्टूडेंट्स को दो प्रोजेक्ट करने हाेंगे। एक सेक्शन ए से तो दूसरा बी या सी सेक्शन से। तीनों सेक्शन मिलाकर टोटल 12 प्रोजेक्ट हाेंगे। हर प्रोजेक्ट 10-10 अंकों का हाेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment