Amazon

Wednesday, May 20, 2020

गोलबाग में आग लगाने वालों को न पकड़ने पर चौकी इंचार्ज सस्पेंड

स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क (गोलबाग) में कारों में आग लगाने के मामले में पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल ने दुर्ग्याणा चाैकी के एएसआई शशपाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। इस घटना का एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। यह देरी इसीलिए हो रही है कि आस-पास की कई अहम लोकेशन के सीसीटीवी ही नहीं चल रहे थे। इसमें उनकी लापरवाही पाई गई है, जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सस्पेंड किया है। फिलहाल उनकी जगह पर एएसआई पन्ना लाल को लगाया गया है।

एएसआई पन्ना लाल इससे पहले भी यहां का कार्यभार देख चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया। वहीं पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल का कहना है कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहां सीसीटीवी नहीं चल रहे थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। 16 मई को दुर्ग्याणा पुलिस चाैकी से महज 20 कदम दूरी पर ही शरारती तत्वों ने कारों क आग लगा दी थी। कार को आग लगाने के बाद शरारती तत्वों ने इन्हें जलाने की जिम्मेदारी भी ली और पोस्टर तक वहां चिपका दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment