Amazon

Wednesday, May 20, 2020

प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज का बकाया जमा करने 30 मई तक होगा वन टाइम सेटलमेंट

पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स और पानी-सीवरेज के बकाया अदा करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अवधि बढ़ाते हुए 30 जून कर दी है। जिसके तहत प्रॉपर्टी टैक्स के 1 लाख के करीब करदाता और पानी-सीवरेज बिलों के 40 हजार के करीब उपभोक्ता इसका फायदा उठा सकते हैं। इससे पहले कोरोना वायरस के कारण 23 मार्च से कर्फ्यू लागू होने के कारण लोग ओटीएस का फायदा नहीं उठा पाए थे।

वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 48700 करदाताओं ने अपनी प्रॉपर्टी टैक्स रिटर्न भरी है। निगम के मुताबिक शहर में करीब डेढ़ लाख टैक्सेबल प्रॉपर्टीज हैं। वहीं निगम ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए एक लाख प्रॉपर्टीज से टैक्स कलेक्शन का टारगेट रखा था। यही नहीं हाउस की मीटिंग में प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी का काम निजी हाथों में सौंपने का प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। वहीं करदाताओं की तरफ वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए 26.71 करोड़ जमा करवाया गया था। जिसमें निगम का टारगेट 34.34 करोड़ था। सरकार की तरफ से निकाली गई ओटीएस की आखिरी तिथि 31 मई थी जिसे अब बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है।

इसमें 30 जून तक 10 फीसदी रिबेट के साथ बिना जुर्माने और ब्याज के लमसम टैक्स भरा जा सकता है। इसके बाद अगले तीन महीने तक 10 फीसदी जुर्माने के साथ बकाया प्रॉपर्टी टैक्स भरा जा सकता है। वहीं इस अवधि के भी निकल जाने के बाद फिर 20 फीसदी पेनल्टी और 18% ब्याज के साथ ही प्रॉपर्टी टैक्स भरा जा सकेगा।

शहर में पानी के 50 हजार बिल जारी हो रहे

शहर में पानी-सीवरेज के करीब 1.96 लाख कनेक्शन हैं। जिसमें 5 मरले तक बिल माफ हैं, वहीं इसे निकाल कर करीब 50 हजार कनेक्शनों को पानी-सीवरेज के बिल हर तीन महीने बाद जारी हो रहे हैं। वहीं अब बकाएदार सरचार्ज के बिना अपना पानी-सीवेरज बिल भर सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2ZiaDEy
May 20, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment