थाना झब्बाल अधीन आते गांव मालूवाल में बीती देर रात जमीनी विवाद को लेकर एक नौजवान की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय हरकीरत सिंह के रूप में हुई है। थाना झब्बाल की पुलिस ने मृतक पिता नवजोत सिंह निवासी मालूवाल के बयानों पर 2 महिलाओं समेत 9 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
ढाई कनाल जमीन पैसे दिए बिना हड़पना चाहते हैं आरोपी
पिता नवजोत सिंह ने बताया कि उन्होंने जमीन कारज सिंह को बेची था, लेकिन ढाई कनाल जमीन की रजिस्ट्री कारज सिंह के नाम नहीं हुई थी। न ही उस जमीन के कारज सिंह ने पैसे दिए थे। सोमवार देर शाम कारज सिंह ने कुछ लोगों के साथ मिलकर उक्त जमीन पर कब्जा कर लिया। हरकीरत उसे समझाने गया। उसने कहा कि पहले जमीन की रजिस्ट्री करवा कर पूरे पैसे दे और कब्जा ले लेे, मगर कारज सिंह ने गोली चला दी। इससे हरकीरत की मौत हो गई, जबकि कारज सिंह वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना झब्बाल के एसएचओ हरिंदर सिंह पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और लाश को कब्जे में लिया। थाना प्रमुख हरिंदर सिंह ने बताया कि नौजवान की हत्या को लेकर कारज सिंह, रछपाल सिंह दोला, हरजीत कौर पत्नी हीरा सिंह, रणजीत कौर पत्नी कारज सिंह, रणजीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह, राजू भाई और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cYKcHW
May 20, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment