करीब सवा माह पहले उमेद विहार काॅलोनी में बदमाशों के हमले का शिकार हुए दुकानदार नरेश ने चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आजाद नगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आजाद नगर थाना एसएचओ रोहताश ने बताया कि 14 अप्रैल का मामला है। पटेल नगर वासी महेंद्र सिंह के बयान पर केस दर्ज हुआ था।
उसने बताया था कि वह उमेद विहार काॅलोनी में नरेश कुमार की दुकान पर काम करता है। 14 अप्रैल की रात करीब 8 बजे नरेश कुमार ने दुकान को बंद कर दिया था। तभी सूरज उर्फ बच्ची, दीपक उर्फ हलवाई, मनीष उर्फ मलाई अपने हाथ में सरिया पकड़े हुए आए थे। ईशु ने चाकू ले रखा था। दुकान में घुसकर नरेश से कहा कि जितने रुपये है, हमें दो। जब नरेश कुमार ने मना कर दिया था तो ईशु ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। फिर बाकी बदमाशों ने सरिये से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया था। गल्ले से करीब 1200 रुपये लूटकर ले गए थे।
हमले में गंभीर हालत में नरेश को अस्पताल में दाखिल करवाया था। फिर पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन रहा था। वहां उसने 21 मई को दम तोड़ दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LNQRsH
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment