Amazon

Friday, May 22, 2020

एचएयू के क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, गहने व कैश ले गया चोर

एचएयू के हाई सिक्योरिटी एरिया स्थित रामधन सिंह बिल्डिंग के चौथी मंजिल स्थित क्वार्टर नंबर 42 में सेंधमारी कर चोर सोने-चांदी के गहने और कैश ले गया। इस बारे में विवि की लाइब्रेरी में सहायक के पद पर कार्यरत रामकुमार माचरा ने पुलिस को शिकायत दी कि क्वार्टर को ताला लगाकर आजाद नगर में रिश्तेदार के पास गए थे। जब 11 बजे लौटे तो ताले टूटे मिले। क्वार्टर में गए तो सामान बिखरा पड़ा था। देखा तो एक युवक सीढ़ियों से नीचे उतरकर भाग रहा है। चोर सोने की दो अंगूठियां, एक पेंडेंट, चांदी की पाजेब सहित 8 हजार रुपये चुराकर ले गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2LNQRsH
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment