Amazon

Monday, May 18, 2020

ड्रग रैकेट से जुड़ा है नेकदीप, एक किलो नशीला पाउडर और 17 इंजेक्शन बरामद

हरगोबिंद नगर के रहने वाले नेकदीप कुमार उर्फ सन्नी को कपूरथला पुलिस ने अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। नेकदीप को दोआबा में चल रहे एक बड़े ड्रग रैकेट का हिस्सा बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी से 1 किलो नशीला पाउडर और 17 इंजेक्शन बरामद किए हैं। नेकदीप कपूरथला में ड्रग की डिलीवरी देने आया था।

निजामपुर मोड़ के पास पुलिस की नाकाबंदी देख कर सुभानपुर की ओर से कार में आए नेकदीप ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसकाे काबू कर तलाशी ली तो उससे 17 इंजेक्शन मिले और एक किलो नशीला पाउडर बरामद किया। पूछताछ में यह बात आ रही है कि नेकदीप कर्फ्यू के दौरान दोआबा में बड़े स्तर पर नशे की डिलीवरी दे रहा था।

बता दें कि मॉडल टाउन के गुरु अमरदास चौक के पास लिंक रोड स्थित अस्पताल के बाहर महिला ने बड़े बेटे मनदीप को बुलाकर जानकारी दी थी कि नेकदीप लापता हो गया है। मनदीप ने पुलिस को शिकायत भी दे दी थी। देर रात मामला क्लियर हो गया था कि नेकदीप को कपूरथला पुलिस ने ड्रग के साथ पकड़ा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment