थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने भार्गव नगर से 18 बोतल अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भार्गव नगर के रहने वाले अजय कुमार के रूप में हुई है। थाना भार्गव कैंप के एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि थाने में पुलिस पार्टी को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी शराब की डिलीवरी देने जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर रेड की, तो आरोपी सफेद रंग के प्लास्टिक की बोरी लेकर शराब की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को रोका और तलाशी ली। आरोपी के थैले 18 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शराब के 50 क्वार्टर बरामद, आरोपी पकड़ा
थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने एरिया में शराब की होम डिलीवरी देने आए एक युवक को पकड़ उसके कब्जे से शराब के 50 क्वार्टर बरामद किए है। एसएचओ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को देर शाम सूचना मिली थी कि भार्गव कैंप का रहने वाला कमलेश उर्फ गोलगप्पी एरिया में शराब की होम डिलीवरी देता है। पुलिस ने ट्रेप लगाकर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज किया गया है। वहीं, थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने पारस एस्टेट के रहने वाले अश्वनी कुमार को बिना मास्क के घूमते पकड़े है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment