कर्फ्यू के तीसरे चरण में सरकार के निर्देश अनुसार जिला प्रशासन द्वारा एक ही जगह पर होने वाले विकास कार्य करने की छूट मिलने के बाद निगम ने पिट कंपोस्ट कम एमआरएफ सेंटर के लंबित प्रोजेक्ट का काम शुरू करवा दिया है। पहले चरण में फोलड़ीवाल, गांव दकोहा और जीटी रोड पर रागा मोटर्स के नजदीक पिट कंपोस्ट बनाया जा रहा है।
इसके अलावा 26 और पिट कंपोस्ट बनाए जाने हैं। इसमें से 14 के काम का वर्कऑर्डर हो चुका है। इनका काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसमें चारों विधानसभा हलके के अलग-अलग वार्ड में गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए पिट कंपोस्ट प्रोजेक्ट तैयार करना है। इसके साथ ही सूखे कूड़े से रिसाइकिल मटीरियल को अलग करने के लिए एमआरएफ सेंटर बनाया जाना है। निगम के बी एंड आर ब्रांच के एसई रजनीश डोगरा ने बताया कि फिलहाल पिट बनाने के साथ सिविल वर्क किया जा रहा है। वेल्डिंग की दुकानें बंद होने के कारण फिलहाल एमएआरएफ सेंटर के शेड बनाने के लिए सिर्फ सिविल वर्क किया जा रहा है।
कमिश्नर बोले- प्रशासन की मंजूरी मिले तो शुरू करवा देंगे सड़कों का काम
निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा ने कहा है कि सिटी में भी टूटी सड़कों का काम जल्द शुरू होगा। हॉट मिक्स प्लांट के ठेकेदार ने पूरी तैयारी कर रखी है, सिर्फ जिला प्रशासन की मंजूरी का इंतजार है। कारण सोमवार से सरकार चौथे राउंड के कर्फ्यू में राहत की गाइडलाइन जारी करेगी। इसके तहत अगर इजाजत मिली तो टूटी सड़क बनाने का काम शुरू कराया जाएगा। कारण जून के अंतिम सप्ताह तक मानसून के दस्तक देने की संभावना है। ऐसे में सिटी की मेन रोड बनाने का काम फंसने पर बरसात के दौरान काफी परेशानी होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cSlx7S
May 18, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment