Amazon

Monday, May 18, 2020

तड़के 5 बजे राज नगर और मधुबन कॉलोनी में बावाखेल पुलिस ने की रेड

थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने इतवार तड़के 5 बजे राज नगर और मधुबन कॉलोनी में रेड की। पुलिस को सूचना मिली थी कि तड़के ही शराब की डिलीवरी आती है। थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि कर्फ्यू में लॉ एंड आर्डर को देखते ही तड़के रेड करवाई गई थी।

एसएचओ ने कहा कि हाल में कुछ तस्कर पकड़े थे। उनकी पूछताछ में यह बात आई थी कि राज नगर और मधुबन कॉलोनी में बाहर से ही बड़े तस्कर डिलवरी देकर जाते हैं। इसलिए डिलीवरी एरिया में रेड कर सर्च करवाई गई है। एसएचओ ने शाम को अपनी टीम के साथ मीटिंग की है। उन्होंने अपनी टीम को क्लियर कर दिया है कि अगर शराब तस्करी में किसी की सेटिंग सामने आई तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment