Amazon

Monday, May 18, 2020

कर्फ्यू में बड़े आराम से लूट ले जाते थे मोबाइल फोन

कर्फ्यू में बड़े आराम से मोबाइल फोन लूटने वाले दो लुटेरे पुलिस ने पकड़े हैं। इन से पुलिस ने लूटे हुए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मॉडल हाउस के राजपूत नगर के रहने वाले अजय मलिक और ग्रीन एवेन्यू के शुभम से पूछताछ की जा रही है। दोनों नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए लूट करते थे। थाना डिवीजन नंबर-5 में इनके खिलाफ लूट का केस दर्ज किया गया है।

एडीसीपी सिटी-2 परमिंदर सिंह भंडाल ने बताया कि न्यू दशमेश नगर के रहने वाले चितरंजन ने शनिवार देर शाम शिकायत दी थी कि वह भाई मुकेश के साथ घास मंडी चौक के पास से निकल रहा था। तभी एक्टिवा पर आए दो लुटेरे उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए हैं। एक्टिवा चलाने वाला युवक शुभम है। एडीसीपी ने कहा कि एसएचओ रविंदर कुमार और एएसआई बलविंदर कुमार ने ट्रैप लगाकर शुभम और उसके साथी को पकड़ लिया है। इनसे पांच लूटे गए मोबाइल फोन मिले।

प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि अजय पहले भी लूट के केस में जेल जा चुका है। अजय और शुभम नशा करते हैं। इसलिए इन लोगों ने स्नैचिंग करनी शुरू कर दी। कर्फ्यू में लूट करने को लेकर आरोपी कहते हैं कि हम दोनों शिकार का पीछा करते थे। जब पुलिस दिखाई नहीं देती थी तो वह लूट कर लेते थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3fYjqle
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment