Amazon

Monday, May 18, 2020

1200 प्रवासी ट्रेन में बैठे तो जगी आस-अब सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे

रविवार शाम 7 बजे छावनी रेलवे स्टेशन से 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर बिहार के किशनगंज जिले के लिए श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हुई। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने बताया कि ट्रेन का सारा खर्च 8.40 लाख रुपए पंजाब सरकार की तरफ से उठाया गया है और कैंट रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हुई। इससे पहले यहां से 5 ट्रेनों से करीब 6 हजार प्रवासी मजदूरों को उत्तर प्रदेश पहुंचाया गया है। इन ट्रेनों का सारा खर्च मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से वहन किया गया है। अब बिहार के लिए यह पहली ट्रेन रवाना की गई है।

यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का रखा खयाल

पंजाब सरकार के किए गए प्रयासों के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए ट्रेन की रवानगी के समय अंदर बैठे सभी प्रवासी मजदूरों ने पंजाब सरकार का धन्यवाद किया और तालियां बजाई। मजदूरों ने कहा कि पंजाब सरकार के प्रयासों से ही वह इस मुश्किल घड़ी में अपने घर लौट रहे हैं। डिप्टी कमिशनर ने बताया कि यह ट्रेन बिहार के किशनगंज के लिए रवाना की गई है। सभी प्रवासी मजदूरों को वापस अपने घर लौटने के लिए पंजाब सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था और उन्हें यात्रा के लिए एसएमएस के जरिए सूचना भेजी गई थी। इसके अलावा मेडिकल टीमों की तरफ से सेहत जांच करने के बाद मजदूरों को कैंट रेलवे स्टेशन ले जाया गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि मेडिकल स्क्रीनिंग से लेकर मुसाफिरों को ट्रेन तक पहुंचाने के लिए खास इंतजाम किए गए थे। खासकर सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If 1200 migrants sit in the train, then wake up will now reach safe house

https://ift.tt/2X2WDfe
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment