Amazon

Monday, May 18, 2020

गश्त कर रहे कांस्टेबल पर दाे बाइक सवाराें ने हमलाकर किया घायल, वर्दी भी फाड़ी

कर्फ्यू के दाैरान ड्यूटी दे रहे पीसीआर मुलाजिमाें पर रात के समय घूम रहे दाे माेटरसाइकिल सवाराें ने हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लाेगाें ने उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचाराधीन कांस्टेबल नवजोत सिंह ने बताया कि वह पीसीआर विंग में तैनात है, शनिवार की रात वह अपने साथी कांस्टेबल कुलदीप सिंह से ड्यूटी दौरान गश्त रहे थे।

रात करीब डेढ़ बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने उन्हें देखकर भागने का प्रयास किया तो उन्होंने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया पुलिस को अाते देख दोनों मोटरसाइकिल सवार बाइक छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। उनमें से एक व्यक्ति नवजोत सिंह काे पकड़कर मारकर काबू करने की कोशिश की तो उसने हाथ में पकड़े तेजधार कापे से उनपर हमला किया, परंतु इस हमले में वह बच गया तो हमलावार ने सड़कपर पड़ी ईट्ट उठाकर उसके सिर पर मारने लगा, परंतु उसने हमलावर को नहीं छोड़ा, हमलावर ने वर्दी भी फाड़ दी, परंतु सिर में चोट लगने के कारण वह गंभीर रूप में घायल हो गया।

इस दौरान दूसरे व्यक्ति का पीछा करते दूसरा कांस्टेबल कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गया पकड़े गए व्यक्ति पहचान गौरव उर्फ गोरा पुत्र राम चंद वासी वार्ड नंबर 26 हरजिंदर नगर मलोट के रूप में हुई, जबकि फरार हुए व्यक्ति की शिनाख्त सोनू पुत्र जोगिन्द्र सिंह वासी पटेल नगर वार्ड नंबर-19 नजदीकी नई मसीत के रूप में हुई। थाना सिटी मलोट पुलिस ने पुलिस पर हमला करने वाले उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पहले भी पुलिस पर हाे चुका है हमला

23 मार्च को भी थाना सिटी में तैनात थानेदार कृष्ण लाल पर नाके पर ड्यूटी दौरान तीन व्यक्तियों ने जानलेवा हमला करके घायल कर दिया था, इस हमले में थानेदार की बांई बाजू दो जगहों से टूट गई थी इसी तरह करीब तीन माह पहले भी पीसीआर विंग पर तैनात पुलिस कर्मचारियों पर भी हमला हो चुका है, परंतु आरोपी के खिलाफ खुद पुलिस कर्मचारी द्वारा कार्रवाई करने इनकार कने पर केस दर्ज नहीं हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
On the patrolling constable, the bike dealers attacked and injured, the uniform also tore

https://ift.tt/3dSpb1Q
May 18, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment