नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के मद्देनजर बाहरी राज्यों के प्रवासियों को उनके साथ संबंधित राज्यों में भेजने के लिए बुधवार को उत्तर प्रदेश की 3 डिवीजनों झांसी, आगरा और लखनऊ के 13 जिलों के साथ संबंधित 193 प्रवासियों को उनके घर के लिए भेजा गया है।
डिप्टी कमिश्नर मानसा गुरपाल सिंह चहल ने बताया कि इन प्रवासियों की मानसा में एसडीएम सर्बजीत कौर, बुढलाडा में एसडीएम आदित्य डेचलवाल और सरदूलगढ़ में एसडीएम राजपाल सिंह के दिशा निर्देश में उनकी स्क्रीनिंग करवाई गई। इस उपरांत उनको मानसा से फिरोजपुर बसों के द्वारा भेजा गया और फिरोजपुर से यह प्रवासी ट्रेन के द्वारा अपने-अपने जिलों में पहुंचेंगे।
सहायक कमिश्नर (जनरल) नवदीप कुमार ने बताया कि अपने राज्यों में वापस जाने के इच्छुक प्रवासियों को पंजाब सरकार ओर जिला प्रशासन मानसा के प्रयासों के चलते वापस भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज मानसा जिले की तीनों सब डवीजनों से उत्तर प्रदेश के झांसी, आगरा ओर लखनऊ के साथ संबंधित 193 प्रवासियों को वापस भेजा गया है। उन्होंने बताया कि भेजे गए प्रवासियों में से झांसी ओर आगरा डिविजन के 91 ओर लखनऊ डिविजन के साथ संबंधित 102 प्रवासी शामिल थे।
नवदीप कुमार ने बताया कि इन व्यक्तियों को भेजने से पहले उनकी स्क्रीनिंग करवाकर सेहत विभाग की ओर से मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया गया है। इस मौके पर तहसीलदार अमरजीत सिंह, सहायक डायरैक्टर युवक सेवाएं रघबीर सिंह मान, जिला रोजगार अफसर हरप्रीत सिंह, नायब तहसीलदार बलविंदर सिंह, डाॅ. वरुण मित्तल समेत अन्य अधिकारी भी माैजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3cQf5hX
May 21, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment