Amazon

Thursday, May 21, 2020

कोविड-19 महामारी से उभारने को अनुसूचित जाति के लिए जिले के 44 केसों समेत राज्य में 140.40 लाख सब्सिडी जारी

पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास और वित्त निगम द्वारा अनुसूचित जाति के गरीब लोगों को कोविड-19 की महामारी से उभारने के लिए मानसा जिले में 44 केसों समेत पूरे पंजाब में 140.40 लाख की सब्सिडी जारी की गई है। निगम चेयरमैन इंजी. मोहन लाल सूद ने बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के दौरान पूरे संसार में आर्थिक ताैर पर बहुत ही नकारतमक प्रभाव पड़ा है। जिस कारण बहुत से लोगों के रोजगार छीन गए हैं अाैर गरीब परिवारों की रोजी रोटी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

परंतु मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों अनुसार अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को अपना अपना रोजगार स्थापित करने के लिए बैंक टाइअप स्कीम के तहत 1404 लाभपात्रियों को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए 140.40 लाख रुपए की सब्सिडी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिला मैनेजरों को यह सब्सिडी संबंधित लाभपात्रियों के खाते में डालने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन लाभपात्रियों को आने वाले कुछ दिनों में अपना-अपना बिजनेस शुरु करने के लिए करीब आठ से नौ करोड़ रुपए का कर्ज बैंकों द्वारा प्राप्त हो जाएगा।

इंजी. मोहन लाल सूद ने यह भी बताया कि इसके अलावा कारपोरेशन की ओर से अपनी अन्य स्कीमों तहत भी साल 2019-20 के दौरान 1235.24 लाख रुपए के कर्ज मंजर किए गए थे जिनमें से 911.33 लाख रुपए के कर्ज संबंधित लाभपात्रियों को बांटे जा चुके थे। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में कोरोना वायरस के कारन लगे लॉकडाउन और कफर्यू कारण जो कर्ज बांटने से रह गए थे अब जल्द बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि कारपोरेशन की ओर से जल्द ही बाकी रहते 323.91 लाख रुपए के कर्ज की अदायगी करने की कार्रवाई आरंभ कर दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment