गांव छाजली में मामूली झगड़े के बाद एक डेरे के साधु ने केरोसिन छिड़क कर बजुर्ग महिला को आग लगा दी है। गम्भीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छाजली पुलिस थाने के एसएचओ जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव छाजली में शहीद की समाधि (डेरा) पर गांव की बुजुर्ग महिला सुखविंदर कौर (65) डेरे पर श्रद्धांजलि देने पहुंची थी। वहां रहने वाले साधु बलवीर सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद बलवीर सिंह ने सुखविंदर कौर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी। सुखविंदर कौर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3bPWukK
May 21, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment