Amazon

Sunday, May 24, 2020

जिले के पहले पाॅजिटिव केस से 2 लाॅकडाउन तक 55 दिन में 27 केस आए, अंतिम 20 दिनाें में 26 केस मिले, 3 की जान भी गई

(गोविंद सैनी)जैसे-जैसे लाॅकडाउन बढ़ते गए और ढील मिलती गई ठीक उसी प्रकार जिले में पाॅजिटिव केसाें का आंकड़ा भी बढ़ता गया। जिले में पहले पाॅजिटिव केस(19 मार्च) से लेकर दाे लाॅकडाउन तक (पहला लाॅकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक)(दूसरा लाॅकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक) इन 55 दिनाें में 27 पाॅजिटिव केस मिले। लेकिन हैरत की बात है तीसरे और चाैथे लाॅकडाउन के 20 दिनाें में 26 पाॅजिटिव केस मिल चुके हैं। जबकि चाैथे लाॅकडाउन के अभी 8 दिन और रहते हैं यानी खतरा अभी भी बना हुआ है। पहले केस (19 मार्च) से लेकर 23 मई तक 66 दिनाें में 53 पाॅजिटिव केस मिले हैं। यानी हर 10 दिनाें में औसतन 9 केस मिल रहे हैं। वहीं अभी तक तीन माैत हुई है, जाेकि औसतन हर 15 केस पर एक माैत है।

जानिए... पहला केस (19 मार्च) से लेकर 23 मई तक 66 दिनाें में 53 कोरोना पाॅजिटिव केस मिले हैं

लाॅकडाउन 1: 25 दिन में 5 केस मिले, जिसमें 4 ठीक हुए
देश में पहला लाॅकडाउन 25 मार्च से 14 अप्रैल तक लगा। लेकिन पानीपत जिले सहित 6 जिलाें में राज्य सरकार ने 22 मार्च से ही लाॅकडाउन लगा दिया था। जिले में पहले केस से पहले लाॅकडाउन खत्म हाेने तक 25 दिनाें में सिर्फ 5 दिन एक-एक केस अाया। यानी कुल 5 केस अाए। इसमें 19 मार्च, 23 मार्च, 25 मार्च, 26 मार्च अाैर 14 अप्रैल काे अाया। इस बीच 4 केस ठीक हाे गए थे।

लाॅकडाउन 2: 19 दिन में 22 केस मिले, एक ठीक हुआ
दूसरा लाॅकडाउन 15 अप्रैल से 3 मई तक देश में लगा। इन 19 दिनाें के 6 दिनाें में 22 पाॅजिटिव मामलाें की पुष्टी हुई। यानी 13 दिन काेई केस नहीं अाया, लेकिन 6 दिनाें में ही 22 केस अाए। एक दिन में 2 मई काे रिकाॅर्ड 11 पाॅजिटिव केस भी मिले। इसमें 23 अप्रैल काे दाे, 24 काे एक, 25 काे चार, 27 काे एक, 2 मई काे 11 अाैर 3 मई काे 3 केस मिले। इस बीच एक ही केस ठीक हुआ।

लाॅकडाउन 3:14 दिन में 11 केस मिले, 3 की माैत
तीसरा लाॅकडाउन 4 मई से 17 मई तक। इन 14 दिनाें के 7 दिनाें में 11 पाॅजिटिव केस अाए अाैर तीन की माैत भी हुई। 4 मई काे एक, 5 मई काे 2, 6 मई काे तीन, 7 मई काे दाे, 8 मई काे एक, 17 मई काे दाे केस मिले। 6,7,8 मई काे एक-एक करके तीन माैत भी हुई। इसी बीच 25 केस ठीक हाेकर घर भी लाैटे।

लाॅकडाउन 4: 6 दिन में 15 केस आए, दाे की छुट्टी
18 मई से 31 मई तक लगा हुआ है। लेकिन इसके 6 दिन ही अभी बीते हैं। इसके 4 दिनाें में 15 पाॅजिटिव मामले आ चुके हैं। इसमें 19 मई काे दाे, 20 मई काे दाे, 21 मई काे 4 और 23 मई काे 7 पाॅजिटिव केस मिले। इसी बीच दाे केस ठीक हाेकर घर भी लाैटे। इस लाॅकडाउन के अभी 8 दिन बचे हुए हैं, ऐसे में लाेगाें काे और सावधानी बरतनी हाेगी।

मई माह में हर दिन 100 से ज्यादा की सैंपलिंग हाे रही

मार्च और अप्रैल माह में 875 सैंपल हुए थे। इसमें 13 केस मिले थे। लेकिन मई माह के हर दिन 100 से ज्यादा लाेगाें की सैंपलिंग हाे रही हैं। 1 मई से 22 मई तक अब तक इन 22 दिनाें में 2577 लाेगाें की सैंपलिंग हुई है। जाेकि मार्च और अप्रैल के मुकाबले में तीन गुणा से भी ज्यादा है। मई माह में रिकाॅर्ड 40 पाॅजिटिव केस अभी तक मिल चुके हैं। वहीं 27 केस ठीक भी हुए हैं। तीन माैत हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
From the first positive case of the district till 27, 27 cases were received in 55 days, 26 cases were found in the last 20 days, 3 were also killed.

https://ift.tt/3e7JQiu
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment