शहर में अलग-अलग जगह लगने वाली सभी सब्जी मंडियां शनिवार काे सफाई के नाम पर बंद रखी जा रही है। यह बात अलग है कि बंद पड़ी मंडियाें के अगर काेई हालात देखने जाएगा ताे इनमें गंदगी के ढेर ही मिलेंगे। शनिवार का अनाज मंडी व ओल्ड इंडस्ट्री एरिया वाली सब्जी मंडी का दाैरा किया ताे यहां पर दाेपहर के समय भी कूड़े के ढेर मिले।
अनाज मंडी वाली सब्जी मंडी में गंदगी के ढेर लगे हुए मिले।
अब रविवार काे मंडी आने वाले किसानाें व आढ़ियाें काे परेशानी ही हाेगी। किसानाें व सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि जिला प्रशासन ने शनिवार काे सफाई करानी ही नहीं है ताे मंडिया बंद क्याें रखी जा रही है। सफाई के नाम पर शनिवार काे मंडिया बंद रखने का काैन का मतलब है। सब्जी उगाकर मंडियाें में लाकर बेचने का काम करने वाले किसान राजू उग्रा खेड़ी, जसबीर निंबरी व राजेंद्र निंबरी का कहना है कि शनिवार काे मंडी बंद हाेती है ताे इसकी नियमित सफाई हाेनी चाहिए। ऐसे दिनभर गंदगी पड़ी रहेगी ताे इसमें बीमारियां ही पनपेंगी।
लापरवाही करने वालाें पर की जाएगी सख्ती
^सब्जी मंडी में सफाई नियमित करने के निर्देश दिए हुए हैं। फिर भी काेई लापरवाही बरती जा रही है ताे उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हाेगी। मैंने खुद शुक्रवार की शाम काे भी सफाई करवाई थी। शनिवार काे भी तसल्ली से सफाई करके सैनिटाइजर का छिड़काव करने के निर्देश दिए थे। भविष्य में मैं खुद दाैरा करुंगा और हर शनिवार काे सफाई सुनिश्चित कराऊंगा। लापरवाही बरते वालों पर होगी सख्ती।
-नरेश मान, सचिव, मार्केट कमेटी, पानीपत।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Zw1JDv
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment