दाल दलिया चौक निवासी पंकज 2 महीने से काम ठप होने की वजह से मकान का किराया नहीं दे पाया था। दो दिन पहले स्कूल से बच्चों की फीस भरने का मैसेज आगया। इसी टेंशन में उसने सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे घर की पहली मंजिल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब पता चला तो उसे राजिंदरा अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। इसके बाद थाना काेतवाली पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई पंकज के ससुराल परिवार ने सुसाइड का कारण लाॅकडाउन के चलते मकान का किराया न भर पाना और बच्चे के स्कूल से आए फीस भरने के मैसेज काे बताया है। वहीं पंकज के परिवार ने माैत के कारणाें की जांच की मांग की है।
अस्पताल में माैजूद मनीश गाेयल ने बताया कि उसके पास सुबह 9 बजे बहन का फाेन आया। उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पंकज प्राइवेट नाैकरी करता था और दाे साल से किराए के मकान में रहता था। वह पिछले दाे महीने से घर पर बैठा था। किराया न दे पाने और बेटे के स्कूल से फीस भरवाने का मैसेज आने के बाद से टेंशन में था। थाना काेतवाली इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि दाल दलिया चाैक निवासी पंकज के सुसाइड के मामले की जानकारी मिली थी। मृतक के परिवार के बयान पर कार्रवाई की है। जांच के बाद आगे कार्रवाई हाेगी।
साले मनीष ने बताया कि बहन सिलाई कढ़ाई का काम जानती है। करीब दाे साल पहले उसने ससुराल परिवार के साथ रहते हुए खाली दुकान में काम शुरू किया था। ससुराल परिवार के एतराज पर काम बंद कर दिया था। आराेप लगाया कि बहन से मायके से पैसे लाने काे कहते। जिस कारण झगड़ा हुआ। यह सुलह थाने में हुई थी। वहां फैसला हुआथा कि पंकज का परिवार उसे उसका हिस्सा देगा। उसके बाद से वह पत्नी व 7 साल के बच्चे के साथ किराए पर रह रहा था। वह अपने परिवार से हिस्से की मांग करता था लेकिन उसे हिस्सा नहीं मिल रहा था।
अस्पताल में माैजूद मृतक पंकज के भाई अरुण गुप्ता कहा कि उसकी भाभी परिवार में रहते हुए भी झगड़ा करती थी। उसके कारण ही भाई अपना परिवार छाेड़कर पत्नी और बच्चे काे साथ लेकर किराए के मकान में रह रहा था। पंकज की माैत का कारण किराया या स्कूल की फीस नहीं बन सकती। उसके घर में क्लेश रहता था। पंकज फिर भी किसी न किसी तरह नाैकरी करके परिवार का पेट पाल रहा था। उन्हाेंने माैत के कारणाें की जांच की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2LEnwAP
May 19, 2020 at 05:03AM
No comments:
Post a Comment