कोरोना वायरस के चलते डीसी कुमार अमित ने जिले में शाम 7 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू जारी रखने के आदेश जारी किए। दुकानों को खोलने का रोस्टर जारी कर दिया है। कंटेनमेंट जोन में मेडिकल इमरजेंसी व जरूरी सेवाओंकी सप्लाई के बिना कोईऔर गतिविधि करने या लोगों की आवाजाही पर पहले की तरह बैन रहेगा। नाॅन कंटेनमेंट जोन में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिकों की ओपीडी समेत लोगों की सुबह 7 से शाम 7 बजे तक इंटर स्टेट आवाजाही की इजाजत होगी। अलग-अलग राज्यों के बाशिंदों की आवाजाई सहित वस्तुओंकी ढुलाई की मंजूरी है।
राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी प्रोटोकोल के मुताबिक टैक्सी, कैब, ऑटो रिक्शा, दो और चार पहिया वाहनों की आवाजाही भी चल सकेगी। शिक्षा संस्थाओं, स्कूल, कालेज, प्रशिक्षण और कोचिंग इंस्टीट्यूट समेत होटल, रैस्टोरैंट और सिनेमा हाल, शापिंग मॉल, जिमनेजियम, इंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम, स्विमिंग पूल, असेंबली हाल बंद रहेंगे। राजनैतिक, संस्कृतिक और भीड़ वाले सम्मेलन नहीं होंगे। धार्मिक स्थानों पर गतिविधियों की इजाज़त नहीं है।
शहर में दुकानों के खुलने का शेड्यूल
सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को मोबाइल, हार्डवेयर, पेंट, सेनेटरी, लोहे और स्टील, साइकिल सेल और मुरम्मत, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, बर्तनों, सैलून और ऑटोमोबाइल की दुकानें।
मंगलवार, वीरवार और शनिवार को रेडीमेड गारमेंट्स, कपड़े, साड़ी शॉपस, हैंडलूम, जुतियों की दुकानों, प्रिटिंग प्रैस, फ्लैक्स प्रिंटिंग, ऑप्टिकल वियर्स, , किताबें, स्टेशनरी, स्टैंपस, फोटोग्राफी, फर्नीचर, थैला, सूटकेस, ज्वेलरी, टेलर, कॉस्मेटिक्स, जनरल व गिफ्ट स्टोर की दुकानें खुलेंगी।
इसके अलावा पेट्रोल पंप 24 घंटे खुल रहेंगे। स्वीट्स, बेकरी, जूस बार, आईसक्रीम, मीट और पोल्ट्री, फलों और सब्जियां, दूध की डेयरी, मेडिकल स्टोर, गरौसरी, फोटोस्टेट की दुकानों हर रोज़ खुल सकेंगी। शहरी और देहाती क्षेत्र में दुकानें सुबह 7 से शाम 6 बजे तक खुल सकेंगी। दुकानें सोशल डिस्टेंसिंग के नियम को फॉलो करते हुए 2 गज की दूरी का नियम रखेंगे। दुकानों में 5 से ज्यादा लोग नहीं होंगे।
इन दफ्तरों को खोलने की दी गई है इजाजत
बैंकों, वित्तीय लेने -देने, कोरियर, डाक सेवा, देहाती और शहरी क्षेत्र में उद्योग, दफ़्तरी कामों और ऑनलाइन पढ़ाई और किताबें देने के लिए शैक्षिक संस्थायों, प्राईवेट दफ़्तर, केंद्र सरकार के दफ़्तरों समेत सरकार के निर्देशों मुताबिक राज्य सरकार के दफ़्तरों को खोलने की मंजूरी हेागी। दफ़्तरों में भीड़ नहीं होने दी जायेगी इसका ध्यान रखा जाए।
इन दफ्तरों को खोलने की दी गई है इजाजत
कर्फ्यू हटने के बावजूद सोमवार को पीआरटीसी राज्य के रूट्स पर बसें नहीं चला पाया। सोमवार को पटियाला के बस स्टैंड का दरवाज़ा भी दोपहर तक नहीं खुल सका। गेट पर मौजूद सुरक्षा मुलाजिमों का कहना है कि फ़िलहाल उनको बसें चलाने और गेट खुलने के बारे कोई आदेश हासिल नहीं हुए हैं। बस अड्डे के अंदर कुछ स्टाफ ज़रूर आज पहुंचा है। पीआरटीसी चेयरमैन केके शर्मा ने बताया कि आज कोई बस नहीं चलेगी विशेष रूटों पर बस चलाने संबंधित मीटिंग चल रही हैं। जल्द ही ऐलान किया जायेगा।
शादी में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे
सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य है। काम वाली जगह या सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर जुर्माना होगा। शादी पर ज्यादा से ज्यादा 50 लोगों का ही इक्ट्ठ करने की इजाजत होगी। अंतिम संस्कार के मौके पर 20 लोगों से ज्यादा का इक्ट्ठ नहीं हो सकेगा। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, पान, गुटका, तंबाकू का सेवन नहीं होगा। इसके अलावा अगर संभव हो तो घर से ही काम को तरजीह दी जाए। दफ्तरों में एंट्री के समय थर्मल स्कैनिंग, हाथ धोने, सेनेटाइजेशन को यकीनी बनाया जाए। अगर दफ्तर में हैड की यह जिम्मेदारी होगी कि वो अपने दफ्तर में काम समय, शिफ्ट व लंच ब्रेक में सोशल डिस्टेंसिंग को यकीनी बनाएंगे। डीसी के मुताबिक आदेश न मानने पर कार्रवाई की जाएगी।
इधर राजपुरा के गांधी नगर और शिव काॅलाेनी से लिए 7 लोगों के सैंपल
राजपुरा में चार दिन बाद एक बार फिर से काेराेना एक्टिव हाे गया है। साेमवार काे मुंबई से आए दाे लाेगाें की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है। इनमें से एक गांधी नगर व दूसरा शिव काॅलाेनी का रहने वाला है। दाेनाें पाॅजिटिव काे राजिंदरा अस्पताल के आइसाेलेशन वाॅर्ड में दाखिल कराया गया। इससे पहले राजपुरा में 15 मई काे दिल्ली से आया व्यक्ति पाॅजिटिव आया था। जानकारी के मुताबिक सोमवार को आईसाेलेशन वार्ड में अनाज मंडी से लेबर को एडमिट किया गया है। बताया जा रहा है इस व्यक्ति की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई है।
सिविल सर्जन डाॅ. हरीश मल्हाेत्रा इसे संदिग्ध बता रहे हैं। राजपुरा में नए केस बढ़ रहे हैं, इस लिहाज से प्रशासन ने राजपुरा काे बफर जाेन से बाहर नहीं निकाला है। इसलिए यहां आम सुविधाएं मिलना मुश्किल हैं। इधर सिविल सर्जन ने बताया कि रविवार काे लिए गए सैंपलाें में से 118 की रिपाेर्ट नेगेटिव आई, दाे की पाॅजिटिव है। सेहत विभाग की टीमाें ने 201 सैंपल लिए इनकी रिपाेर्ट आज आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3dWgzY4
May 19, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment