Amazon

Tuesday, May 19, 2020

दो गुटों में मारपीट, कुर्सियां व लात-घूंसे तक चले

गांव में सुराजपुर शुक्रवार को पंचायत विभाग को 80 बीघा जमीन की बोली लगानी थी। यह जमीन बोली के आधार पर दलितों को आवंटित की जानी थी। जिस समय बोली चल रही थी, उसी दौरान एक गुट ने नाजर सिंह से मारपीट शुरू कर दी। उसके बाद दोनों गुटों में लात घूंसे और कुर्सियां चलीं। बोलीदाता की पिटाई कर दी गई। वारदात की वीडियो वायरल हुई। दलित परिवारों ने आरोप लगाया कि नाजर सिंह ने जानबूझकर बोली को बढ़ाने की कोशिश की, जो कांग्रेस के सरपंच के कहने पर किया गया।

पिछले 5 साल से हर गरीब परिवार को बराबर जमीन 5500 बीघे के हिसाब से बोली पर दी जाती थी। दलित परिवारों का कहना था कि उनको प्रशासन उनको 4000 रुपए प्रति बीघा जमीन अलाट कर दे। थाना सदर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच करने और उसके आधार कार्रवाई की बात कही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The two groups went on fighting, chairs and kick-punches

https://ift.tt/3dYuVHi
May 19, 2020 at 05:15AM

No comments:

Post a Comment